{"_id":"64e4f8b26d76e6d51b06ee92","slug":"four-more-dengue-positives-found-number-102-jind-news-c-199-1-sroh1007-4454-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चार और डेंगू पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 102","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चार और डेंगू पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 102
Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में डेंगू के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली जांच रिपोर्ट में चार और डेंगू पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 102 हो गई है जबकि एक डेंगू पीड़ित की मौत भी हो चुकी है। अस्पताल में बुखार पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाते हुए भी एंट्री लार्वा अभियान में तेजी लाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा हर दिन गांव व शहरों के वार्डों में जाकर घरों की जांच की जा रही है। जहां पर भी लार्वा मिलता है। उन घरों को नोटिस दिए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को मिली जांच रिपोर्ट में बीरबल नगर की 40 वर्षीय महिला, धर्मसिंह कालोनी नरवाना का 39 वर्षीय व्यक्ति, जुलाना की 25 वर्षीय युवती, बराहखुर्द का 49 वर्षीय पुरुष डेंगू पॉजिटिव मिला। डेंगू पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। डेंगू बुखार के बाद लोग सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सक विशेष रूप से एहतियात रतने की सलाह दे रहे हैं।
व्यक्ति को तेज बुखार होना, छाती व ऊपर के हिस्सों में दानों का निकलना, सिर के आगे वाले हिस्से में जोर का दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, शरीर के जोड़ों में दर्द, भूख न लगना, जी मिचलाना व उल्टी आना जैसे लक्षण दिखे तो रोगी को चिकित्सक से जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
बाक्स
बुखार पीड़ितों के लिए जा रहे खून के सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर दस्तक दे रही हैं। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बुखार से पीड़ित लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। लोगों को डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक करते हुए पोस्टर भी वितरित किए जा रहे हैं, ताकि डेंगू के मामलों को बढऩे से रोका जा सके।-राममेहर वर्मा स्वास्थ्य निरीक्षक।
बाक्स
वर्ष 2015 में आए थे सबसे अधिक डेंगू के मामले
जिले में सबसे ज्यादा वर्ष 2015 में 668 डेंगू के मामले सामने आए थे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान से साल दर साल डेंगू का प्रकोप कम होता चला गया। अब एक बार फि र से डेंगू ने दस्तक दी है तो स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को वर्ष 2016 में 156, 2017 में 135, 2018 में 98, 2019 में 47, 2020 में 28, तथा 2021 में 622, वर्ष 2022 में 535 मामले मिले थे। वर्ष 2023 में अबतक 102 मामले मिल चुके हैं। इनकी संख्या को बढऩे से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने फिल्ड में 200 टीम उतारी हुई हैं।
बाक्स
डेंगू से बचाव को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें लगातार एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को भी चार लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। जहां भी डेंगू के केस मिल रहे हैं वहां फ ॉगिंग करवाई जा रही है। डेंगू व मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास दवाओं की कोई कमी नहीं है। इसके अलावा जिला के सभी अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाए गए हैं।-डॉ. बिजेंद्र ढांडा जिला मलेरिया अधिकारी जींद।