फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four more accused arrested in the murder of Sikandar Baba

सिकंदर बाबा की हत्या के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four more accused arrested in the murder of Sikandar Baba
27 जून को चाकू और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से वारकर कार में रोहतक निवासी सुरेंद्र उर्फ सिकंदर बाबा की हत्या के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने हिसार निवासी तजिंद्र उर्फ गोलू व सफीदों के गांव कारखाना निवासी प्रवेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य दो आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि पुलिस ने इससे पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी हिसार के भारत नगर निवासी अजय उर्फ बोच, अश्वनी उर्फ आशु, रॉकी उर्फ भांजा, सुमित उर्फ सनी, राजस्थान के जिला चुरू के गांव दनोठी निवासी संदीप नागर उर्फ कटप्पा व सफीदों के गांव कारखाना निवासी सुरेश उर्फ बिट्टू से पूछताछ में चार और आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इसमें हिसार के राखीगढ़ी निवासी गोगी, सन्नी उर्फ चक्रधारी व तजिंद्र उर्फ गोलू व उपमंडल के गांव कारखाना निवासी प्रवेश शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी से एक लाइसेंसी रिवाल्वर पहले ही बरामद कर ली गई थी। जोकि 20 जनवरी को हिसार से चोरी की गई थी। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र उर्फ सिकंदर बाबा हिसार से आकर रोहतक की एकता कालोनी में रहने लगा था। सुरेंद्र 23 जून को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल सफीदों आया था। 27 जून की सुबह सुरेंद्र के पास दोस्त अजय उर्फ बोच ने फोन किया और कहा कि मेरी पत्नी को बच्चा नहीं होता, इसलिए मैं मकबरा पीर सफीदों पर आया हुआ हूं। पिछली बातों को भूल जाओ और पीर बाबा पर आ जाओ। सुरेंद्र उर्फ सिकंदर मकबरा पीर पहुंच गया। सभी ने मकबरा पीर पर पूजा भी की, लेकिन तब सुरेंद्र से शराब पीने के लिए बोला गया, तो उसने मना कर दिया। पुलिस के अनुसार अजय उर्फ बोच अपनेे साथियों के साथ पहले से ही सुरेंद्र की हत्या करने के इरादे से सफीदों आया हुआ था। 25 जून को ही सुरेंद्र उर्फ सिकंदर बाबा की हत्या करने की योजना बना ली गई थी। 26 जून को आरोपी अपने दोस्तों के साथ उपमंडल के गांव कारखाना रुके रुके हुए थे। यह मौका आरोपी खोना नहीं चाहाते थे। ऐसे में 27 जून को उन्होंने मकबरा पीर के कुछ दूूरी पर ही एक पीपल के पेड़ के नीचे अपनी कार खड़ी की और कार में सुरेंद्र उर्फ सिकंदर बाबा पर चाकुओं एवं लेमन की बोतलों से वारकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद शव को कार में लेकर गांव कारखाना की तरफ चल दिए। जिनके आगे बाइक पर कारखाना निवासी एक और अन्य युवक भी चल रहे थे। सभी आरोपियों की प्लानिंग थी कि शव को पहले कहीं ठिकाने लगाया जाए और बाद उसी जगह सिकंदर बाबा के शव को डालना चाहते थे। जहां 2012 में तेलिया पुल के पास सिकंदर ने एक युवक की हत्या की थी, ताकि हिसार से सिकंदर उर्फ बाबा का नाम खत्म हो जाए। हिसार थाना में सिकंदर पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित सात केस दर्ज है। हत्या करने वाले अजय बोच भी हत्या के मामले में जमानत पर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed