{"_id":"6a29a8f20873038a6f0549d1","slug":"four-more-accused-arrested-in-dhabbi-tek-singh-murder-case-interrogation-underway-jind-news-c-199-1-jnd1005-154844-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ढाबी टेक सिंह हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ढाबी टेक सिंह हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
विज्ञापन
नरवाना। ढाबी टेक सिंह गांव के युवक विकास हत्याकांड में गढ़ी थाना पुलिस ने मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलिंदर और बिट्टू निवासी टोहाना और विनोद और सावन निवासी गांव सोथा, जिला कैथल के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गढ़ी थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि चौकी धमतान साहिब को सूचना मिली थी कि गांव ढाबी टेक सिंह निवासी विकास मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती है। जांच के दौरान विकास के पिता सुदेश निवासी ढाबी टेक सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा विकास अपने साथी कमल के साथ मोटरसाइकिल पर गांव लौट रहा था।
इसी दौरान धमतान-भुलन रोड पर एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार से उतरे युवकों और पीछे से मोटरसाइकिलों पर आए अन्य लोगों ने विकास के साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विकास को पहले नागरिक अस्पताल नरवाना और बाद में मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्हीं से हुई पूछताछ में बलिंदर, बिट्टू, विनोद और सावन के नाम सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में गहन पूछताछ जारी है और रिमांड के दौरान अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।