फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four lakh rupees were snatched by pretending to send them abroad.

Jind News: विदेश भेजने का झांसा देकर हड़पे चार लाख रुपये

Sat, 29 Nov 2025 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees were snatched by pretending to send them abroad.
जींद। विदेश भेजने का झांसा देकर चार लाख रुपये हड़प लिए। उचाना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुडायन निवासी देवेंद्र ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनके गांव का विकास लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उनके जानकार गांव खरक पांडवा निवासी खुशीराम विदेश जाने के इच्छुक थे। उन्होंने विकास से खुशीराम को विदेश भेजने के लिए संपर्क साधा। सब कुछ तय होने के बाद खुशीराम के दस्तावेज व चार लाख रुपये की राशि तीन फरवरी से पांच मार्च तक दे दिए गए।

इसके बाद खुशीराम का विदेश का वीजा नहीं लगा। जब उन्होंने विकास से रुपये वापस मांगे तो उसने कुछ समय इतंजार करने के लिए कहा। आरोपी ने राशि वापस नहीं लौटाई। जब उसने दबाव डाला तो आरोपी ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed