Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   four injurd in road accident

सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल

Mon, 02 Dec 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
four injurd in road accident
कार में सवार होकर शादी समारोह के लिए सामान खरीदने के लिए शामदों से जींद आ रहे चार लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। यह सड़क हादसा शाहपुर गांव के पास एक स्कूल के नजदीक हुआ। कार में सवार एक महिला समेत तीन लोग शामदों व एक अन्य जीवनपुर का रहने वाला था। इसमें शामदों निवासी राजबाला व उसका बेटा सोनू तथा कुलदीप व जीवनपुर निवासी कृष्णा घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि राजबाला के रिश्तेदार के यहां शादी थी। वह शादी के लिए खरीदारी करने के लिए जींद जींद जा रहे थे। जब वह शाहपुर के ग्रीन वैली स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से तेज स्पीड में आ रही एक अज्ञात गाड़ी के चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसमें जीवनपुर निवासी कृष्ण व सोनू की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed