फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four days left to avail property tax exemption

प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का लाभ उठाने के लिए चार दिन शेष

Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four days left to avail property tax exemption
जींद। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट का लाभ उठाने के लिए पर 31 मार्च अंतिम तिथि है। इस तरह अब लोगों के पास केवल चार दिन का समय बाकी है। लोगों को पिछले चार साल से प्रॉपर्टी टैक्स के बिल नहीं मिले हैं। इस कारण ब्याज में छूट के बावजूद लोग बकाया बकाया टैक्स जमा कराने में ज्यादा रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रॉपर्टी सर्वे में देरी भी इसका बड़ा कारण है।
विज्ञापन

साल 2018 में एजेंसी ने प्रॉपर्टी सर्वे शुरू किया था। यह काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। प्रॉपर्टी सर्वे कर एजेंसी असेसमेंट बिलों के नोटिस बांट रही है। सर्वे में देरी की वजह से इस साल भी प्रॉपर्टी टैक्स के बिल नहीं बांटे जा सके। हर साल बकाया प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ता जा रहा है। अकेले जींद नगर परिषद का 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। हर साल 31 मार्च से पहले बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरना होता है। इसके लिए नगर परिषद लोगों को टैक्स के नोटिस बंटवाती थी। जब से प्रॉपर्टी सर्वे शुरू हुआ, नगर परिषद ने टैक्स के बिल ही नहीं बंटवाए। एजेंसी को सर्वे कर प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित लोगों के दावे व आपत्तियां लेने के बाद रिकार्ड आनलाइन करना है। प्रॉपर्टी असेसमेंट बिलों में बड़े स्तर पर खामियां मिलने के कारण इस काम में देरी हो रही है। पहले यह काम 28 फरवरी तक पूरा बिल भरवाने के लिए एजेंसी को नोटिस बंटवाने थे। अब 28 फरवरी तक असेसमेंट बिल बांटने का काम पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

एक अप्रैल से एजेंसी को बांटने हैं बिल
एजेंसी द्वारा किए सर्वे में शहर में करीब 74 हजार प्रॉपर्टी हैं। पुराने सर्वे के अनुसार करीब 54 हजार प्रॉपर्टी थी। एजेंसी प्रतिनिधियों का कहना है कि असेसमेंट बिल बांटने का काम लगभग पूरा हो चुका है। लोगों की तरफ से जो दावे व आपत्तियां आ रही हैं, उन्हें दर्ज किया जा रहा है। एजेंसी को एक अप्रैल से प्रॉपर्टी टैक्स के बिल बांटने शुरू करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed