फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Foundational education of 32,852 children across 423 schools will be strengthened through the Nipun Mission.

Jind News: 423 स्कूलों में निपुण मिशन से 32,852 बच्चों की मजबूत होगी बुनियादी शिक्षा

Sun, 27 Sep 2026 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Foundational education of 32,852 children across 423 schools will be strengthened through the Nipun Mission.
जींद। जिले के 423 प्राथमिक विद्यालयों में निपुण मिशन के तहत 32,852 बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) कार्यक्रम में बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों को भाषा और गणित की मूलभूत दक्षताओं में सक्षम बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तक तक सीमित ज्ञान देना नहीं, बल्कि उन्हें पढ़ने, समझने, लिखने और गणितीय अवधारणाओं को दैनिक जीवन में इस्तेमाल करने के योग्य बनाना है। इसके लिए कक्षा में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन

एफएलएन के तहत बच्चों की भाषा और संख्या ज्ञान से जुड़ी बुनियादी दक्षताओं को मजबूत किया जा रहा है। कहानी, बातचीत, चित्र, खेल, शिक्षण सामग्री और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विषय समझने के अवसर दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों के सीखने के स्तर के अनुसार गतिविधियों का चयन किया जाता है, ताकि कमजोर दक्षता वाले बच्चों को अतिरिक्त अभ्यास कराया जा सके। राजेश वशिष्ठ के अनुसार, गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी बढ़ने से उनके सीखने में रुचि पैदा होती है। इसलिए कक्षा में रटने के बजाय समझ आधारित शिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के साथ उनकी बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना है।

शिक्षक कर रहे बच्चों की सीखने की प्रगति की निगरानी
निपुण मिशन में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण रखी गई है। शिक्षक बच्चों के सीखने के स्तर का आकलन कर उनकी जरूरत के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियां करवा रहे हैं। जिन विद्यार्थियों को पढ़ने, लिखने या गणितीय अवधारणाओं को समझने में परेशानी आती है, उन्हें अतिरिक्त अभ्यास और व्यक्तिगत सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम की प्रगति की हो रही समीक्षा
जिलास्तर पर एफएलएन कार्यक्रम की प्रगति की लगातार समीक्षा की जा रही है। विद्यालय और खंड स्तर पर शिक्षकों को आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि बच्चों की बुनियादी सीखने की क्षमता को मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम का उद्देश्य बालवाटिका स्तर से ही बच्चों की ऐसी मजबूत नींव तैयार करना है जिससे आगे की कक्षाओं में उन्हें विषयों को समझने में किसी तरह की कठिनाई न हो। जिले में 423 विद्यालयों में चल रहा एफएलएन कार्यक्रम इसी लक्ष्य की दिशा में जिलेभर में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed