फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Found in the street embryos during cleaning Sansi

सफाई के दौरान सैंसी गली में मिला भ्रूण

Sun, 02 Nov 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 02 Nov 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में शनिवार दोपहर को गली में भ्रूण मिला। भ्रूण मिलते ही सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में ले लिया। सफाई कर्मचारी वीरभान शनिवार को सैंसी मोहल्ले में सफाई कर रहा था।
विज्ञापन


जब वह सफाई कर रहा था इसी दौरान उसकी नजर गली में सड़क किनारे पडे़ एक भ्रूण पर गई। भ्रूण को देखते ही उसके होश उड़ गए। वीरभान ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भ्रूण की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


 भ्रूण लगभग चार माह के आसपास का होगा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किए लेकिन भ्रूण से जुड़ी महिला का पता नहीं चल सका। पुलिस ने वीरभान की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया है। पुलिस भ्रूण को फेंकने वाली महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि भ्रूण को कब्जे में कर लिया गया है। चिकित्सकों के बोर्ड से भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच में माता-पिता के न मिलने की सुरत में भ्रूण का डीएनए टेस्ट भी कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed