फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Forest department workers' strike continues

वेतन की मांग को लेकर वन विभाग के सामने वन मजदूरों का जारी रहा धरना

Mon, 20 Jun 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Forest department workers' strike continues
जींद। वेतन जारी करने की मांग को लेकर वन विभाग के मजदूरों ने रविवार को 12वें दिन भी वन विभाग के सामने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता वन मजदूर यूनियन के जिला प्रधान बलदेव कंडेला ने की।
विज्ञापन

धरना सभा में बलदेव कंडेला ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार वन मजदूरों की मांगों एवं समस्याओं की अनदेखी कर रही है। पिछले पांच महीनों से वन मजदूरों को वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन के लिए काम छोड़ कर धरना देना पड़ रहा है। कहा कि जब से बीजेपी सरकार केंद्र व प्रदेश में आई है तब से गरीब मजदूर, किसान व मेहनतकश आवाम को परेशान किया जा रहा है। सरकार सरकारी विभागों व संस्थाओं का निजीकरण करने में तुली है। इसके चलते नई भर्तियां नहीं निकाली जा रही और ठेका प्रथा के तहत कर्मचारियों को गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगों को सरकार पूरी नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर होशियार सिंह, कुलदीप, सतबीर, प्रवीण, पवन, तारो देवी, सत्यनारायण, रमेश, बाला, सीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed