फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhumik put up an impressive performance at the state-level shooting competition.

Jind News: राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भुमिक ने किया शानदार प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bhumik put up an impressive performance at the state-level shooting competition.
फोटो 9 नरवाना। खिलाड़ी भुमिक। स्रोत संस्थान।
नरवाना। शिक्षा भारती मॉडल स्कूल, उझाना के छात्र भुमिक श्योकंद ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता आशा ज्योति विद्यापीठ, शाहपुरा (फरीदाबाद) में आयोजित की गई। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भुमिक ने यू-17 पिस्टल शूटिंग वर्ग में भाग लेते हुए 376 अंक का स्कोर हासिल किया। प्रधानाचार्य अनिल चहल ने भुमिक को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में निरंतर अभ्यास, अनुशासन और एकाग्रता सफलता की कुंजी हैं। डायरेक्टर वीरेंद्र बिढ़ान ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। चेयरमैन प्रवीण, उप-प्रधानाचार्य शिल्पा और सचिव सुनील कुमार ने भी भुमिक को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed