{"_id":"33e79b158a08218d0ce2088b488d5785","slug":"ford-police-officer-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पुलिस व रोडवेज कर्मचारियों पर झाड़ा रौब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर पुलिस व रोडवेज कर्मचारियों पर झाड़ा रौब
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सामान्य बस स्टैंड पर पुलिस अधिकारी बनकर रोडवेज कर्मचारियों पर रौब झाड़ने और ड्यूटीरत पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को काबू किया।
आरोपी युवक के पास से पुलिस का फर्जी आई कार्ड भी मिला है। पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करता देखकर रोडवेज कर्मचारी को तथाकथित पुलिस अधिकारी को मौके पर काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव डाहौला निवासी विनोद के रूप में हुई।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बाद एक युवक बस स्टैंड पर पहुंचा और अपने आप को पुलिस अधिकारी बताकर रोडवेज कर्मचारियों पर रौब झाड़ने लगा। इस दौरान बस स्टैंड पर तैनात एएसआई रामजुवारी के साथ भी झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी।
इस पर रोडवेज कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और तथाकथित पुलिस अधिकारी को मौके पर पकड़ लिया। इसके बावजूद आरोपी की धमकी जारी रही।
बाद में शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तथाकथित पुलिस अधिकारी से पूछताछ की और उसकी पहचान गांव डाहौला निवासी विनोद के रूप में हुई। पुलिस द्वारा सवाल जवाब करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
पुलिस ने शक के आधार पर जब उसके आई कार्ड की जांच तो वह फर्जी निकला। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से रोडवेज बस का भी फर्जी आई कार्ड मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा धमकी देने का मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया।