{"_id":"6aa85038522edb6f8e02292c","slug":"footpaths-are-missing-shops-are-on-the-road-daily-traffic-jams-in-the-main-market-jind-news-c-17-1-rtk1052-920642-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फुटपाथ गायब, सड़क पर दुकानें...मुख्य बाजार में रोज लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फुटपाथ गायब, सड़क पर दुकानें...मुख्य बाजार में रोज लग रहा जाम
विज्ञापन
सफीदों। नगर पालिका के मुख्य बाजार में दुकानदारों और वाहन चालकों की मनमानी के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। दुकानदारों ने दुकानों के बाहर तख्त, बेंच और सामान रखकर फुटपाथ तक कब्जा कर लिया है।
वहीं बाजार में आने वाले लोग भी दोपहिया और चार पहिया वाहन सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े कर देते हैं। इससे बाजार की सड़क की चौड़ाई आधी से भी कम रह जाती है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
राहगीर अजय, विनोद, रमेश, शास्त्री, रामफल ने कहा कि मुख्य बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों का सामान अंदर रखने के बजाय कई फीट तक बाहर फैला रखा है। इससे फुटपाथ पूरी तरह गायब हो गए हैं। राहगीरों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को होती है। सड़क पर पैदल चलने के दौरान हर समय वाहन की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
स्थानीय वाहन चालकों का कहना है कि जिस बाजार को पार करने में पहले दो-तीन मिनट लगते थे, अब कई बार आधा घंटा तक लग जाता है। जाम में फंसने के कारण लोगों के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। त्योहार और शादी के सीजन में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
करीब तीन साल पहले प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था लेकिन अब दुकानदार फिर से सड़क और फुटपाथ तक सामान फैलाने लगे हैं।
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा
नपा सचिव आशीष कुमार ने कहा कि जल्द ही बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। समय रहते दुकानदार अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।