फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Food Park will be built in Narwana for Rs.9 crore 80 lakhs

नौ करोड़ 80 लाख रुपये नरवाना में बनेगा फूड पार्क

Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Food Park will be built in Narwana for Rs.9 crore 80 lakhs
जींद। हैफेड की ओर से नरवाना के औद्योगिक क्षेत्र में नौ करोड़ 80 लाख रुपये से मेगा फूड पार्क की प्राथमिक प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाएगी। यह इकाई रोहतक स्थित मुख्य इकाई से जोड़ी जाएगी। जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी फायदा होगा। इसके लिए हैफेड की ओर से टेंडर लगाए गए हैं। अगले सप्ताह टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद जैसे ही एजेंसी को काम दिया जाएगा, इसके छह महीने में यह काम पूरा करने की शर्त रखी गई। है।
विज्ञापन

नरवाना औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट नंबर 221-222 को इस परियोजना के लिए चुना गया है। यह प्लाट अभी तक एचएसआईआईडीसी के पास ही हैं। यहां 3600 वर्ग मीटर में इकाई लगाने की योजना है। अधिकारियों ने बताया कि रोहतक में मेगा फूड पार्क है। इसकी सहायक इकाइयों के तौर पर नरवाना, यमुनानगर और रेवाड़ी में प्राथमिक प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा रही हैं। इसमें 500 मीट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज, 500 मीट्रिक टन क्षमता का वेयर हाउस बनाया जाएगा। इससे जींद के साथ-साथ अन्य जिलों के किसानों के उत्पाद भी यहां आ सकेंगे। यहां से उत्पादों को प्रसंस्करण के लिए रोहतक की इकाई में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अगले सप्ताह खुलेगा टेंडर
प्राथमिक प्रसंस्करण इकाई के लिए टेंडर लगाया गया है। इसमें कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस बनेगा। इसके अलावा भी कई सुविधाएं रहेंगी। इसके लिए अगले सप्ताह टेंडर खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ अग्निहोत्री, डीजीएम, आईटी मंडल हैफेड, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed