फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Following the rules, the SDM extinguished the stubble fire.

Jind News: नियमों के पर जाकर एसडीएम ने बुझाई पराली में लगी आग

Sun, 16 Nov 2025 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Following the rules, the SDM extinguished the stubble fire.
15जेएनडी21 : खेत में धान के अवशेषों को जला रहे किसान। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। एसडीएम जगदीश चंद्र ने शनिवार को दर्जनभर गांवों में किसानों से मुलाकात कर पराली न जलाने की अपील की। वही इस दौरान कई गांव में खेतों में आग लग रहे किसानों को भी एसडीम नियमों के पर जाकर आग को बुझवाया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को उन्होंने कहा कि धान अवशेष जलाना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति पर सीधा प्रभाव पड़ता है और पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता है। धुएं से आमजन और पशुधन में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है जबकि बार-बार की आग से भूमि बंजर होने लगती है।
विज्ञापन

एसडीएम अधिकारियों की टीम के साथ बेलरखा, उझाना, पीपलथा, गढ़ी, ढाबी टेक सिंह, रसीदां, खरल, धमतान साहिब, फुलियां कलां, फुलियां खुर्द, कर्मगढ़, कान्हा खेड़ा और धरोदी सहित कई गांवों के खेतों में पहुंचे। उन्होंने किसानों को अवशेष प्रबंधन के लाभ समझाते हुए कहा कि इससे जमीन की सेहत सुधरती है और किसान मानवता के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि गेहूं बिजाई को लेकर जल्दबाजी न करें और कृषि संयंत्र उपलब्धता के लिए विभागीय किसान सहायता केंद्रों से संपर्क करें। एसडीएम ने बताया कि अवशेष प्रबंधन अपनाने वाले किसानों को सरकार द्वारा 1200 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है, जबकि पराली जलाने पर सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि किसानों में जागरूकता बढ़ी है जो सुखद संकेत है।

15जेएनडी21 :  खेत में धान के अवशेषों को जला रहे किसान। स्रोत प्रशासन।

15जेएनडी21 : खेत में धान के अवशेषों को जला रहे किसान। स्रोत प्रशासन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed