{"_id":"671402daddccb045ae0098d4","slug":"fogging-done-in-houses-and-schools-of-hasanpur-jind-news-c-199-1-jnd1001-124558-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हसनपुर के घरों और स्कूल में करवाई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हसनपुर के घरों और स्कूल में करवाई फॉगिंग
Sun, 20 Oct 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी14: हसनपुर गांव के आरोही माडल स्कूल में फोगिंग करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। संवाद
अलेवा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के संभावित खतरों को देखते हुए हसनपुर गांव के आरोही माॅडल स्कूल और 205 घरों में फॉगिंग करवाई। टीम का नेतृत्व स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा किया।
उन्होंने बताया कि डेंगू से बचने के लिए अपने आसपास सफाई पर विशेष ध्यान रखें। टीम ने फॉगिंग करने के अलावा डेंगू, मलेरियारोधी अभियान के तहत हौदी, कूलर, टंकी, फ्रिज की ट्रे आदि की जांच की। मच्छर का लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
हसनपुर गांव की सरपंच मीना देवी ने लोगों से आह्वान किया कि अपने घरों के आसपास सफाई रखें। डेंगू, मलेरिया का लक्षण मिलने पर जांच करवाएं। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी कुलदीप सिंह, ट्रेनी छात्र अमन, सरपंच प्रतिनिधि कप्तान, स्कूल प्राचार्य ममता शर्मा, आशा वर्कर बाला व अन्य मौजूद थे। संवाद