{"_id":"63791f6053a471455d1cca3e","slug":"flaws-found-in-the-inspection-of-cm-mobile-squad-jind-news-rtk663940826","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सचल दस्ते के निरीक्षण में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सचल दस्ते के निरीक्षण में मिलीं खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सीएम फ्लाइंग ने शनिवार को नागरिक अस्पताल पहुंचकर हरियाणा कौशल योजना में लगाए गए कर्मियों की कार्यशैली को परखा। इस दौरान सभी कर्मियों को नई बिल्डिंग में ऊपर बुला लिया गया। इसके चलते मरीजों के रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रभावित हुआ। सीएम फ्लाइंग ने सभी कर्मचारियों की हाजिरी का मिलान भी किया। जांच में लगभग दो घंटे लग गए। ।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला के कमरे में बैठकर हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत लगे कर्मियों के हाजिरी रजिस्टर मंगाकर जांच की। इसके चलते वार्डों, इमरजेंसी, रजिस्ट्रेशन खिड़की पर कार्यरत कर्मी अपनी हाजिरी लगवाने के लिए ऊपर आ गए। कुछ कर्मचारी ड्रेस कोड में नहीं मिले तो कर्मचारियों के आईकार्ड भी गायब थे। जांचने पर सामने आया कि अभी तक कर्मियों को आईकार्ड जारी नहीं किए गए हैं। अस्पताल में कौशल रोजगार योजना के तहत 217 कर्मचारी डयूटीरत हैं। इनमें से 70 कर्मचारी सुबह की शिफ्ट में कार्य करते हैं। यहां पांच कर्मचारी ऐसे मिले, जिन्हें पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा पहले ही विभाग को भेजी जा चुकी है।