फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five villages of Pillukheda declared drug free

Jind News: पिल्लूखेड़ा के पांच गांव नशा मुक्त घोषित

Thu, 09 Jan 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Five villages of Pillukheda declared drug free
09जेएनडी51-सरपंचों को सम्मानित करते हुए एसपी राजेश कुमार। संवाद
सफीदों (जींद)। नशा मुक्ति अभियान के तहत भूरायण में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि एसपी राजेश कुमार ने शिरकत की। एसपी ने गांव के खेल स्टेडियम के द्वार पर एक बोर्ड भी बनवाया, जिस पर विशेष तौर पर नशा और हिंसा मुक्त गांव लिखा गया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान में आमजन के सहयोग की भागीदारी होनी अति आवश्यक है। इस दौरान खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। समाज में से बुराइयों का खात्मा करने के लिए जनप्रतिनिधि व सकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों की सख्त जरूरत है। उन्होंने बताया कि नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि यह अपराध को भी जन्म देता है।
विज्ञापन

नशा करने और बेचने वाले दोनों व्यक्ति समूह को अपराध की श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने युवाओं, शिक्षकों और ग्राम वासियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया और नशा मुक्त समाज की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सरपंचों सहित ग्राम पंचायत से अपील की है कि वे अपने कार्यकाल के दौरान नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में नशा मुक्त घोषित किए गए सभी पांच गांव के सरपंचों को स्मृति चिह्न व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भूरायण सरपंच जोगिंद्र, खरकगागर सरपंच बलजीत, कलावती सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास, मोहम्मद खेड़ा सरपंच रामफूल, मलार सरपंच मनजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

ये रहे परिणाम

नींबू चम्मच दौड़ में सुषमा प्रथम, सोनिया द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर बुजुर्गों की दौड़ में दिलबाग उर्फ पप्पू प्रथम, बलवान द्वितीय व रणबीर पिल्लूखेड़ा मंडी तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में आरती प्रथम, नेहा द्वितीय और निशा तृतीय स्थान पर रही। मटका दौड़ में सुषमा प्रथम, सुमन द्वितीय व सोनिया तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर युवा दौड़ में शिवम प्रथम, आदि द्वितीय व विशाल तीसरे स्थान पर रहे। रस्साकशी में कविता, सुषमा, मुस्कान, प्रीति, आशा, रीना, पूजा, सुनीता की टीम प्रथम रही। 200 मीटर दौड़ मेंं कविता प्रथम, सुमन द्वितीय व कविता तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को एसपी राजेश कुमार ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed