{"_id":"694066ff38404587900f5585","slug":"five-teams-have-been-formed-to-apprehend-the-accused-and-the-sp-himself-is-monitoring-the-operation-jind-news-c-199-1-sroh1009-145490-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। नरवाना में रविवार को कपड़ा व्यापारी नरेश जैन की दुकान में बदमाश ने घुसकर 50 लाख रुपये की रंगदारी की पर्ची थमा दी थी। इस मामले में आरोपी की पहचान कर पुलिस ने उसी समय नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए अब पुलिस ने पांच टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी है।
सीसीटीवी के आधार पर एक बदमाश की पहचान बेलरखां निवासी अनूप के तौर पर हुई। दूसरे की भी पुलिस ने पहचान कर ली है। इनको पकड़ने के लिए तीन टीम सीआईए व दो टीम पुलिस थाना की लगाई हुई हैं। मामले की मॉनिटरिंग खुद एसपी कुलदीप सिंह कर रहे हैं। सोमवार को आसपास के कई जिलों समेत दूसरे राज्यों में भी पुलिस की टीमों ने दबिश दी है।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। व्यापारी संगठन व शहर के व्यापारी डरे हुए हैं। इस मामले में मंत्री कृष्ण बेदी ने भी व्यापारियों को हौसला दिया कि डरने की जरूरत नहीं है। व्यापारी वर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।