फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five power workers suspended for taking hostage and beating SDO

एसडीओ को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में पांच बिजली कर्मचारी निलंबित

Wed, 21 Oct 2020 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Five power workers suspended for taking hostage and beating SDO
पांच दिन पहले पहले बिजली निगम कार्यालय में एसडीओ को बंधक बनाने और मारपीट के आरोप में निगम ने पांच बिजली कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को मुख्यालय से इनके आदेश जारी किए गए। पांचों कर्मचारियों के साथ-साथ 50-60 अन्य कर्मचारियों पर बिजली निगम के एसडीओ ने मारपीट व बंधक बनाने की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने पांचों को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब बिजली कर्मचारी यूनियन इस मामले में उतर आई है। बुधवार को लघु सचिवालय में एसई कार्यालय के बाहर बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे तथा शहर एसडीओ विनय सिंह के खिलाफ एससी/एसटी के तहत मामला दर्ज करने तथा कर्मचारियों का निलंबन वापस लेने मांग करेंगे।
विज्ञापन

शहरी मंडल के एसडीओ विनय सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बिजली कार्यालय में धरना दे रहे कर्मचारियों पर बंधक बनाकर मारपीट के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को बिजली कर्मचारी धरना दे रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कार्यालय को बंद कर बिजली सप्लाई काट दी। इसमें पुलिस ने निगम के एसडीओ विनय सिंह की शिकायत पर एएलएम राजेंद्र सिंह, एलएम वीरेंद्र गोयत, एएलएम सुरेंद्र सिंह, यूडीसी मनुदेव तथा एलएम सुरेंद्र मान के अलवा 50-60 अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में कर्मचारियों का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर नौ अक्तूबर से धरना दिए हुए हैं। शहर एसडीओ अपने साथ 13 अक्तूबर को अन्य एसडीओ को बातचीत के लिए साथ लेकर आए। कर्मचारियों ने अकेले उनके साथ बात करनी चाही, लेकिन एसडीओ ने मना कर दिया। इसके बाद 16 अक्तूबर को फिर एसडीओ अन्य एसडीओ को लेकर आए। इसके बाद पुलिस भी मौके पर आई। पुलिस ने भी एसडीओ से बातचीत के लिए कहा, लेकिन बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने कार्यालय का घेराव कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि एसडीओ बाहर निकलते समय गिर गए, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई। इस दौरान एसडीओ ने एक कर्मचारी को जातिसूचक गाली भी दी। इसके बाद एसडीओ ने कर्मचारियों पर मारपीट के आरोप लगाए दिए। बिजली कर्मचारी नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बुधवार से पूरे जींद सर्कल के कर्मचारी लघु सचिवालय में एसई कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इसमें कर्मचारियों का निलंबन वापस लेने तथा एसडीओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की जाएगी। वहीं बिजली निगम के एसई श्यामवीर सैनी ने कहा कि पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed