फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five lakh flags will be sent to ration depots across the state

Jind News: प्रदेशभर के राशन डिपो पर भेजे जाएंगे पांच लाख झंडे

Tue, 08 Aug 2023 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 08 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five lakh flags will be sent to ration depots across the state
सुशील टुर्ण
विज्ञापन


जींद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरकार प्रदेशभर में पांच लाख झंडे राशन डिपो के माध्यम से बिकवाएगी। जल्द ही प्रदेश के सभी राशन डिपो पर झंडे पहुंचाए जाएंगे। प्रति झंडे की कीमत 25 रुपये रुपये रखी गई है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान उत्साह के साथ चलाया जाएगा।

अभियान का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा करना, भारत की यात्रा और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों की याद दिलाना है। बीते वर्ष यह अभियान सफल हुआ था और 23 करोड़ परिवारों ने देश में अपने घरों पर तिरंगा फहराया था। हर घर तिरंगा वेबसाइट पर 6 करोड़ लोगों ने सेल्फी अपलोड की थी। इस वर्ष भी लोगों को 13 से 15 अगस्त तक भारत के स्वतंत्रता दिवस को उसी उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को कारगर बनाने के लिए 12 अगस्त से पहले राशन डिपो के माध्यम से झंडे नागरिकों को बेचे जाएंगे।
विज्ञापन


बाक्स

जींद और पानीपत रेलवे जंक्शन से पहुंचाए जाएंगे झंडे

प्रदेश के सभी जिलों में झंडे पहुंचाने के लिए दो स्थानों में बांटा गया है। इसमें एक जींद और दूसरा पानीपत जिला है। अंबाला, फरीदाबाद गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, सोनीपत व यमुनानगर में पानीपत जंक्शन से 259470 तिरंगे झंडे पहुंचाए जाएंगे। भिवानी, चरखीदादरी, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, कैथल, नारनौल, रेवाड़ी, रोहतक व सिरसा में जींद से 233444 तिरंगे पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

जिला

तिरंगों की संख्या

अंबाला


22380

फरीदाबाद

35800

गुरूग्राम

27600

पानीपत


22110

करनाल

26520

कुरुक्षेत्र

21100

नूंह


21660

पलवल


19260

पंचकु ला

13000

सोनीपत

24170

यमुनानगर

25870

भिवानी


22860

चरखीदादरी

15820

फतेहाबाद

18440

हिसार


30090

झज्जर


21100

कैथल


19020

नारनौल

17230

जींद


22530

रेवाड़ी

18606

रोहतक


21778

सिरसा


25270

बाक्स

जिले में 22530 झंडे बंटवाए जाएंगे

सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 22530 झंडे बंटवाने के निर्देश दिए हैं। यह सभी झंडे राशन डिपो के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाए जाएंगे। एक झंडे का शुल्क 25 रुपये निर्धारित किया गया है। झंडा खरीदने के लिए किसी नागरिक को बाध्य नहीं किया जाएगा।-निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed