फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five farmers sit on gradual fast at Baddowal toll

बद्दोवाल टोल पर पांच किसान क्रमिक अनशन पर बैठे

Sat, 30 Jan 2021 10:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Five farmers sit on gradual fast at Baddowal toll
बद्दोवाल टोल प्लाजा पर क्रमिक अनशन पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Jind
नरवाना। कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के तहत शनिवार को बद्दोवाल टोल पर पांच किसानों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। इनमें रणधीर मोर ईस्माइलपुर, सुरजा फरैण, रिशाल सिंह धनौरी, चांदबहादुर दनौदा, शमशेर नैन धमतान शामिल रहे। शनिवार को टोल पर काफी संख्या में महिलाएं भी धरने पर पहुंची। धरनास्थल पर अन्य किसानों और महिलाओं ने उपवास रखा। शनिवार को टोल के पास भंडारा नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा। शनिवार को धमतान साहिब व दनौदा गांव से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहीं रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कृषि कानून रद्द कराए बिना नहीं लौटेंगे घर : कपूर सिंह
किसान आंदोलन के समर्थन में चीनी मिल के सामने लगाया गया लंगर पिछले 50 दिन से जारी है। सीआईटीयू के जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया है। शनिवार को लंगर पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होंगे वे वापस नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि सिंघु बोर्डर पर असामाजिक तत्वों ने आंदोलनकारी किसानों पर पत्थरबाजी की और स्थानीय लोगों को बदनाम किया गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने किसानों का साथ दिया और उनकी सुरक्षा में बैठ गए। वहीं जिले से किसान लगातार दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। शनिवार को कई गांवों से ट्रैक्टर दिल्ली रवाना हुए। इसके लिए किसानों ने खास इंतजाम किए हैं। सभी जरूरत का सामान साथ लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed