फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five farmers received assistance under the Chief Minister's Agricultural Labourer Scheme.

Jind News: मुख्यमंत्री खेतीहर मजदूर योजना से पांच किसानों को मिली सहायता

Sat, 11 Jul 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five farmers received assistance under the Chief Minister's Agricultural Labourer Scheme.
उचाना। मुख्यमंत्री खेतीहर मजदूर योजना के तहत मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने पांच किसानों को एक लाख 87 हजार 500 रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। यह राशि खेती के दौरान दुर्घटना में अंग-भंग होने पर दी गई है।
विज्ञापन

तारखा के प्रदीप, घसो के बिजेंद्र, लोधर के रणधीर, वडोदरा के देवेंद्र और घोघड़ियां के रोहित को 37,500 रुपये के चेक मिले। हरियाणा सरकार इस योजना के माध्यम से खेती के दौरान दुर्घटना में मृत्यु या अंग-भंग होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करती है। मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये और अंग-भंग की गंभीरता के अनुसार 37,500 रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जाती है। घटना के दो महीने के भीतर मार्केट कमेटी कार्यालय में आवेदन करना होता है। मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आवश्यक है, जिसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी सचिव योगेश, रविंद्र, हरिकेश चहल, मंडी सुपरवाइजर रमेश और संजय सैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed