फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Five corona infected in district, one dead

जिले में मिले पांच कोरोना संक्रमित, एक की हुई मौत

Wed, 24 Jun 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five corona infected in district, one dead
कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की जानकारी लेने के लिए शादीपुर गांव पहुंची स्वास्थ्य विभा? - फोटो : Jind
सोमवार का दिन राहत भरा रहने के बाद मंगलवार को फिर से जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से एक की मौत हो गई। मरने वाले का रोहतक पीजीआई में उपचार चर रहा था। 65 वर्षीय मृतक शुगर का मरीज था। उसका रोहतक पीजीआई में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है। वहीं कोरोना से जिले में मरने वालों की संख्या चार पहुंच चुकी है। जिले में बाहर से आने वाले लोग ही कोरोना संक्रमण को फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

नरवाना के बाबा कुंडी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति को 16 जून को अधरंग हुआ था। उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। व्यक्ति शुगर का भी मरीज था। इसके बाद इसे 21 जून को हिसार से रोहतक पीजीआई ले जाया गया। पीजीआई में व्यक्ति तथा इसके अन्य तीन सदस्यों के सैंपल लिए गए। मंगलवार को रिपोर्ट आई तो व्यक्ति पॉजिटिव मिला, जबकि उसके साथ गई उसकी पत्नी, बेटे व भाई के लड़के की रिपोर्ट निगेटिव आई। रिपोर्ट आने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के परिवार में दो लड़कों समेत छह सदस्य हैं। इनके भी जल्द सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रवर चिकित्सक अधिकारी डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने बताया कि मृतक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना गाइडलाइन के तहत ही मृतक का अंतिम संस्कार रोहतक पीजीआई में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला जुलाना के शादीपुर का है। 27 वर्षीय युवक दिल्ली के मोतीनगर स्थित एचडीएफसी बैंक में कर्मचारी है। यह हर शनिवार व रविवार को अपने गांव शादीपुर आता है। इसके बैंक के कुछ साथी पॉजिटिव मिले थे, जिसकी वजह से युवक ने 22 जून को रोहतक पीजीआई में सैंपल दिया था। मंलवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और युवक के चार परिजनों को सैंपल के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। सैंपल लेने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
तीसरा मामला भी शादीपुर गांव से है। 70 वर्षीय व्यक्ति कर्नाटक में एक फुटवियर कंपनी में काम करता है। 20 जून को यह व्यक्ति जुलाना पहुंचा था। 22 को इसने जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपल दिए और अब मंगलवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यह व्यक्ति अस्थमा का भी मरीज है।
चौथा मामला जुलाना के ही करेला गांव का है। यह 18 वर्षीय युवक मूल रुप से जींद के गांव गुलकनी का रहने वाला है। करेला गांव में यह अपने मामा के पास रहता है। यह युवक बहादुरगढ़ स्थित एक टायर फैक्टरी में काम करता है। 20 जून को यह करेला गांव पहुंचा था। युवक ने 22 जून को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। युवक को कुछ परेशानी महसूस हुई थी। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
पांचवां मामला नरवाना के मांगलपुर गांव का है। 25 वर्षीय युवक दिल्ली की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। दो दिन पहले युवक गांव आया था। हलका बुखार होने पर उसने नरवाना नागरिक अस्पताल में सैंपल दिया था। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं हिसार जिले के गांव उगालन निवासी 33 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह युवक हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। फिलहाल इसकी ड्यूटी गुरुग्राम में है। इसके साथ काम करने वाले कुछ कर्मचारी पॉजिटिव आए थे। युवक 22 जून को अपने गांव उगालन आया था। इसने जींद के नागरिक अस्पताल में सैंपल दिया था। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना हिसार के स्वास्थ्य विभाग को भेज दी है। युवक की रिपोर्ट हिसार में काउंट होगी।
बाहर से आए लोग बढ़ा रहे चिंता
मंगलवार को जिले में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से केवल नरवाना के बाबा कुंडी निवासी मृतक व्यक्ति की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। यह रोहतक पीजीआई गया था, जिस कारण संक्रमित हो गया। वहीं अन्य चार लोग जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वह बाहर से आए हैं। जिले में अब तक 67 लोग पॉजिटिव ऐसे मिले हैं जो बाहर से आए हैं। इनमें सबसे अधिक 20 लोग दिल्ली से और 20 गुरुग्राम से हैं। 10 लोग मुंबई, छह रोहतक, चार खानपुर, चार विदेश तथा तीन बहादुरगढ़ से आए हैं।
संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 107
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 107 हो गई है। वहीं मंगलवार को दो लोग ठीक होकर घर पहुंचे हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी 54 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमित चार लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 49 एक्टिव केस हैं।

जिले में मंगलवार को छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक हिसार जिले से संबंध रखता है। जींद से संबंध रखने वाले पांच लोग हैं। इन पांच की ही गिनती जिला में होगी। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति शुगर का मरीज था तथा इसे अधरंग हो गया था।
डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी कोरोना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed