{"_id":"6a7a356b11137298300979f9","slug":"first-phase-of-pg-admission-begins-merit-list-to-be-released-today-jind-news-c-199-1-sroh1009-158273-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीजी में दाखिले का पहला चरण शुरू, आज जारी होगी मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीजी में दाखिले का पहला चरण शुरू, आज जारी होगी मेरिट सूची
विज्ञापन
10जेएनडी31: संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज जींद। संवाद
जींद। जिले के राजकीय और निजी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 12 से 14 अगस्त तक निर्धारित फीस जमा करवाकर अपना दाखिला पक्का करना होगा।
पहली मेरिट सूची के बाद खाली रहने वाली सीटों पर 15 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। विभाग की ओर से 16 अगस्त को दाखिला पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
इस दौरान विद्यार्थी नए सिरे से पंजीकरण कराने के साथ पहले किए गए आवेदन में आवश्यक संशोधन भी कर सकेंगे। इसके बाद बची सीटों पर 15 से 23 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त लेट फीस के प्रावधान के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। पीजी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन सात अगस्त तक लिए गए थे।
विज्ञापन
एमए हिंदी की 40 सीटों के लिए 115 आवेदन
संत शिरोमणि श्री सैन भगत कॉलेज में पीजी की छह संकायों में कुल 280 सीटें हैं, जबकि 412 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने बताया कि 11 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि मेरिट सूची में नाम आने के बाद निर्धारित समय में फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करें। कॉलेज में एमए हिंदी की 40 सीटों के लिए सर्वाधिक 115 आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमए इंग्लिश की 40 सीटों पर 77, एमकॉम की 60 सीटों पर 78, पीजीडीसीए की 60 सीटों पर 62, एमए इकोनॉमिक्स की 40 सीटों पर 41 और एमएससी मैथ की 40 सीटों पर 39 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जिले के छह राजकीय व निजी महाविद्यालयों में पीजी पाठ्यक्रमों की करीब एक हजार सीटें हैं।