फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   First Phase of Census Begins in the Presence of the SDM

Jind News: एसडीएम की मौजूदगी में जनगणना का पहला चरण शुरू

Fri, 01 May 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
First Phase of Census Begins in the Presence of the SDM
01जेएनडी22: जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत करते हुए। स्रोत प्रशासन।
नरवाना। जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत शुक्रवार को एसडीएम जगदीश चंद्र की मौजूदगी में की गई। इस दौरान नया बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण एवं गणना की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन


एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा जो 30 मई तक चलेगा। इस कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए संबंधित कर्मियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन

एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान सूचीकरण के दौरान परिवार के मुखिया को अपने आवासीय और गैर-आवासीय मकानों की संख्या व स्थिति की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की संख्या भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के तहत घरों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल का स्रोत, बिजली, शौचालय, स्नानघर और रसोई की स्थिति का भी रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। साथ ही परिवार के पास उपलब्ध रेडियो, टेलीविजन, इंटरनेट, मोबाइल फोन, कंप्यूटर और विभिन्न प्रकार के वाहनों की जानकारी भी जुटाई जाएगी।

एसडीएम ने आम लोगों से जनगणना कार्य में पूरा सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर नगर परिषद के सचिव संदीप कुमार, टेक्निकल एक्सपर्ट मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed