फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   First Hydrogen gas plant of India to be set up in Jind of Haryana

Haryana: जींद में लगेगा देश का पहला हाईड्रोजन गैस प्लांट, DMU इंजन होंगे संचालित

Mon, 12 Sep 2022 10:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 10:37 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड की टीम ने जमीन फाइनल कर दी है। गैस प्लांट दो किलोमीटर में लगेगा। मंजूरी मिलने के बाद जीआरपी के पुराने क्वार्टरों को तोड़ दिया है। अब जल्द ही इस प्लांट लगाने को लेकर टेंडर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
First Hydrogen gas plant of India to be set up in Jind of Haryana
रेलवे जंक्शन के पास चयनित जगह, जहां हाईड्रोजन गैस प्लांट लगाया जाएगा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश का पहला हाइड्रोजन गैस प्लांट हरियाणा के जींद में लगेगा। यह गैस प्लांट 2 हजार मीटर क्षेत्र में लगाया जाएगा। रेलवे बोर्ड की टीम ने जंक्शन के पास जमीन की तलाश की है। मंजूरी मिलने के बाद जीआरपी के पुराने क्वार्टरों को तोड़ दिया है। अब जल्द ही इस प्लांट लगाने को लेकर टेंडर लगाया जाएगा और फिर निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस प्लांट के निर्माण में लगभग ढाई साल लगने का अनुमान है। लागत को लेकर स्थिति टेंडर के बाद स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


इससे पहले रेलवे बोर्ड की टीम प्रदेश के कई स्टेशनों का भी दौरा कर चुकी थी, लेकिन कहीं भी जगह नहीं मिल पाई थी। इसके बाद रेलवे टीम जींद पहुंची थी। हालांकि हाइड्रोजन गैस प्लांट शुरुआती दौर में सोनीपत में लगाया जाना था लेकिन टीम को जंक्शन के आसपास गैस प्लांट लगाने के लिए जगह ही नहीं मिली। इसके बाद रेलवे बोर्ड की टीम को जींद जंक्शन का दौरा कर गैस प्लांट लगाने के लिए जगह मिल गई। 
विज्ञापन


क्या होता है डीएमयू इंजन
डीएमयू (डीजल मल्टीपल यूनिट) है। इस ट्रेन के आगे लगा इंजन चलते समय प्रदूषण नहीं फैलाता है। यह इंजन धुआं रहित होता है। वहीं इस इंजन की आवाज दूसरे डीजल इंजनों से कम होती है जो कि यह ध्वनि प्रदूषण भी नहीं करता है। जींद जंक्शन से वाया गोहाना होकर डीएमयू संचालित ट्रेन तीन चक्कर लगाती है, वहीं एक ट्रेन दिल्ली से वाया नरवाना होकर कुरुक्षेत्र चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: सोनाली के माता-पिता बोले- CBI जांच के बाद बेटी को मिलेगा इंसाफ

रेलवे का उद्देश्य है जीरो कार्बन उत्सर्जन मिशन
हाईड्रोजन गैस से डीएमयू के इंजनों को संचालित किया जाएगा। फिलहाल जींद से सोनीपत चलने वाली डीएमयू रैक को फ्यूल सेल पावर्ड हाइब्रिड ट्रैक्शन सिस्टम से चलाया जा रहा है। इसमें हाइड्रोजन फ्यूल आधारित ट्रेन का संचालन करता है। रेलवे का उद्देश्य जीरो कार्बन उत्सर्जन मिशन के तहत डीएमयू रैक का संचालन करने वाले फ्यूल सेल पावर्ड हाइब्रिड ट्रैक्शन सिस्टम के इंजनों का ज्यादा प्रयोग करना है। 


प्लांट से होगी पूरे देश में गैस सप्लाई 
हाईड्रोजन गैस प्लांट लगने के बाद पूरे देश में यहीं से गैस की सप्लाई होगी। फिलहाल फ्यूल सेल पावर्ड हाइब्रिड ट्रैक्शन सिस्टम से चलने वाले इंजन कम ही हैं। हाइड्रोजन गैस प्लांट लगने के बाद ऐसे इंजनों की संख्या बढ़ जाएगी, क्योंकि हाईड्रोजन गैस की लागत कम है, जबकि रेलवे को डीजल पर ज्यादा खर्च आता है। इसका असर यह होगा कि रेलवे को इसका काफी फायदा होगा और पैसे भी बचेंगे, वहीं डीजल से उठने वाले धुएं पर भी रोक लग जाएगी। वातावरण भी साफ तथा स्वच्छ रहेगा।

दिल्ली से रेलवे बोर्ड की टीम ने पिछले दिनों जींद जंक्शन का दौरा किया था। टीम ने जीआरपी थाना के पास जगह चयनित की है। वहां पर लगभग दो हजार मीटर एरिया में गैस प्लांट लगाया जाएगा। जीआरपी के पुराने क्वार्टरों को तोड़कर जगह खाली कर दी है। यह देश का पहला हाईड्रोजन गैस प्लांट है जो जींद में लगाया जाना है। -ओमप्रकाश, सीनियर सेक्शन अधिकारी, रेलवे जंक्शन, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed