फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Firefighters' leave cancelled due to city's safety on Diwali

Jind News: दीपावली पर शहर की सुरक्षा के कारण दमकल कर्मियों की छुट्टी रद्द

Thu, 31 Oct 2024 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Firefighters' leave cancelled due to city's safety on Diwali
जींद। दिवाली पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दमकल विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यह छुट्टियां दो नवंबर तक रद्द हुई हैं। दमकल कर्मी अब दीपावली को लोगों की सुरक्षा के साथ कार्यालय में ही मनाएंगे। शहर के बाजार की तंग गलियोंं में दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती। इसलिए मुख्यालय पर दमकल की एक बाइक व एक छोटी गाड़ी को तैनात किया गया है। यह दोनों आसानी से शहर की गलियों से गुजर सकती हैं।
विज्ञापन


जिले के आठ फायर स्टेशनों पर दमकल विभाग के पास 17 गाड़ियां, छह बाइक हैं। इन पर 100 से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारी दो नवंबर तक 12-12 घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। जिले में 40 से अधिक गाड़ियों की जरूरत है। अभी भी गाड़ियों की संख्या को देखते हुए विभाग के पास कर्मचारियों की संख्या कम है। जिला मुख्यालय पर पांच बड़ी गाड़ियां भी है। इसके अलावा पिल्लूखेड़ा, सफीदों, नरवाना और उचाना में इनसे अलग गाड़ियां हैं। शहर के मुख्य बाजार को छोड़कर अन्य किसी भी स्थान पर आगजनी होती है, तो बड़ी गाड़ी आसानी से जा सकती है। शहर के तांगा चौक, पंजाबी बाजार, हनुमान गली, मुख्य बाजार, नाईयों वाली गली, आशरी गेट पर दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती। यहां पर बाइक व छोटी गाड़ी ही प्रवेश कर सकती हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

त्योहारी सीजन के चलते कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

त्योहार के सीजन में लोगों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। इसके चलते वह दीपावली पर्व अपने कार्यस्थल पर ही लोगों की सुरक्षा के लिए मनाएंगे। इसी कारण कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। अगर कहीं पर आगजनी की कोई घटना होती है तो उसके लिए दमकल विभाग की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--सुखबीर सिंह एफ एसओ दमकल विभाग जींद।

फोटो कैप्शन

30जेएनडी28: बाजार की वह तंग गलियां जिनमें दमकल विभाग की बड़ी गाडिय़ां नहीं गुजर सकती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed