{"_id":"69e5220e43d4389db4059574","slug":"firefifirefighters-strike-extended-until-april-22ghters-strike-extended-until-april-22-jind-news-c-199-1-jnd1010-151951-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: फायर कर्मचारियों की हड़ताल 22 अप्रैल तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: फायर कर्मचारियों की हड़ताल 22 अप्रैल तक बढ़ी
विज्ञापन
19जेएनडी30: धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
नरवाना। हरियाणा में फायर कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को 22 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। हड़ताल के 12वें दिन रविवार को धरने की अध्यक्षता प्रदीप कुमार ने क।
मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने कहा कि प्रदेश के फायर कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के उपेक्षात्मक रवैये के चलते कर्मचारियों में भारी रोष है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में फरीदाबाद में जान गंवाने वाले फायर कर्मचारियों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को स्थायी नौकरी और शहीद का दर्जा देने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी की गारंटी, वेतन में बढ़ोतरी, 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता, 7500 रुपये वर्दी भत्ता और 500 रुपये धुलाई भत्ता देने की मांग भी उठाई गई।
फायर कर्मचारियों ने नियमित कर्मियों को बिना शर्त एसीपी व प्रमोशन का लाभ देने, कच्चे कर्मचारियों को एलटीसी सुविधा और त्योहारी छुट्टियों में काम के बदले एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने की भी मांग की है।