फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire employees' strike continues for the eighth day

Jind News: फायर कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी

Thu, 16 Apr 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 16 Apr 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire employees' strike continues for the eighth day
15जेएनडी19: धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी। - फोटो : पानीटंकी के पास पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए लोगों की लगी लाइन।
नरवाना। फायर कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। धरने की अध्यक्षता रामनिवास ने की जबकि मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया।
विज्ञापन


रिटायर्ड फायर कर्मचारी एलएफएम मेवा सिंह ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से 22 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ब्लॉक प्रधान राजा सिंह गुरथली ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में फरीदाबाद में शहीद हुए फायर कर्मचारियों के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी तथा शहीद का दर्जा देने की मांग शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक नौकरी की गारंटी, पे-रोल व कौशल कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता, 7500 रुपये वर्दी भत्ता और 500 रुपये धुलाई भत्ता देने की भी मांग की गई है। उन्होंने आगे बताया कि नियमित कर्मचारियों को बिना शर्त एसीपी व प्रमोशन का लाभ, कच्चे दमकल कर्मचारियों को एलटीसी सुविधा, तथा त्योहारी छुट्टियों में कार्य करने पर एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने जैसी मांगें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती तब तक धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। धरने में राममेहर, कमलजीत, विनोद, प्रवीन कुमार, रामनिवास, अंग्रेज सिंह, पवन कुमार, जयभगवान, जिवेन्द्र, सुभाष चंद, सोहन लाल, प्रवीण कुमार, कपिल, प्रदीप कुमार, सत्यवान सिंह पान्नू, शम्मी, सत्यवान नैन और फायर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed