{"_id":"6a8f318fdaadf0300004f67f","slug":"linking-hardikars-service-commitment-with-public-service-is-the-true-tribute-rishipal-haibatpur-jind-news-c-199-1-sroh1006-159167-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डिकर के सेवा-संकल्प को जनसेवा से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि : ऋषिपाल हैबतपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्डिकर के सेवा-संकल्प को जनसेवा से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि : ऋषिपाल हैबतपुर
विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी30-हैबतपुर में डॉ. नारायण सुब्बाराव हर्डीकर की पुण्यतिथि पर सफाई करते हुए कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर का जीवन देशसेवा, अनुशासन, त्याग और सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित रहा। उनके बताए सेवा के मार्ग पर चलकर समाज और देशहित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
यह बात कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने बुधवार को गांव हैबतपुर में डॉ. हार्डिकर की 51वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कही। ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि डॉ. हार्डिकर ने कांग्रेस सेवादल की स्थापना के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सेवादल ने लोगों को संगठित करने और उनमें राष्ट्रीय चेतना पैदा करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हार्डिकर के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम को केवल औपचारिकता तक सीमित रखने की बजाय उसे सेवा कार्य से जोड़ना जरूरी है। इसी उद्देश्य से पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हैबतपुर पंचायत घर में सफाई अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना भी समाज और राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर पवन दूहन, विजय मोर, इशाक खान भट्टी, सोहन शर्मा, धर्मेंद्र दिलोड, अमित कुमार, जेपी रूहील, रमेश जोगी, संदीप ग्रोवर, शिवा चौहान मौजूद रहे।