फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Election for the post of President of Green Dealer Association on 16th September

Jind News: ग्रीन डीलर एसोसिएशन के प्रधान पद का चुनाव 16 सितंबर को

Thu, 27 Aug 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Election for the post of President of Green Dealer Association on 16th September
फोटो 26जेएनडी21-चुनाव संचालन कमेटी के चुने गए सदस्य। स्रोत सदस्य
उचाना। ग्रीन डीलर एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए 16 सितंबर को महाराजा अग्रसेन मंदिर में मतदान होगा। चुनाव में मंडी के 301 आढ़ती अपने मत का प्रयोग कर प्रधान का चुनाव करेंगे। महाराजा अग्रसेन मंदिर में हुई आढ़तियों की बैठक में चुनाव करवाने को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए चुनाव संचालन कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में पूर्व सरपंच हवा सिंह, वीरेंद्र प्रधान, दलबीर श्योकंद, रामदत्त शर्मा और राजेंद्र सिंह को शामिल किया गया है। कमेटी सदस्यों ने बताया कि प्रधान पद के उम्मीदवार को 11 हजार रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी। नामांकन फार्म 29 और 30 अगस्त को पुरानी मंडी स्थित राहुल ट्रेडिंग कंपनी में दोपहर 11 बजे से दो बजे तक जमा करवाए जा सकेंगे। नामांकन फार्मों की जांच 31 अगस्त को होगी। दो सितंबर को दोपहर दो बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक प्रधान पद के चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed