फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire department created awareness about fire safety

Jind News: आग से बचाव को लेकर दमकल विभाग ने किया जागरूक

Sat, 19 Sep 2026 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fire department created awareness about fire safety
फोटो 18जेएनडी20-फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने से बचाव की जानकारी देते कर्मचारी। स्रोत - फोटो : Samvad
जींद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला के विभिन्न दमकल केंद्रों के कर्मचारियों की ओर से स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को आग से बचाव, आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीमों ने बताया कि आग लगने के प्रमुख कारणों की जानकारी होना और समय रहते सावधानी बरतना जरूरी है। आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय आसपास के लोगों को तुरंत सतर्क करना चाहिए और सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए। आपात स्थिति में डायल-112 पर सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल केंद्र सफीदों गेट, जींद की टीम ने गांव कंडेला स्थित गंगा पुत्र मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दमकल कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को गैस सिलिंडर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा फायर एक्सटिंग्विशर के सही प्रयोग के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को अलग-अलग परिस्थितियों में आग से बचाव के उपायों के बारे में भी समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed