फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire breaks out in cattle shed due to short circuit; two milch buffaloes burnt alive.

Jind News: शॉर्ट सर्किट से पशु शेड में लगी आग, जिंदा जलीं दो दुधारू भैंसें

Wed, 27 May 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cattle shed due to short circuit; two milch buffaloes burnt alive.
जींद। अनूपगढ़ गांव में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण पशु शेड में आग लग गई। हादसे में दो दुधारू भैंसें जिंदा जल गईं जबकि दो छोटे बछड़े रस्सी तुड़ाकर भाग निकले और उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

महिला रीना ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच पशु शेड में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां बंधी दो बड़ी भैंसें आग की चपेट में आ गईं। दोनों भैंसें लोहे के खूंटों से बंधी थीं जिसके कारण उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन

इनमें से एक भैंस गर्भवती थी और करीब एक सप्ताह बाद बच्चे को जन्म देने वाली थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनों भैंसें पूरी तरह जल चुकी थीं। हादसे में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना देवी भैंसों के दूध की बिक्री से ही परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। ग्रामीणों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से पीड़ित परिवार को जल्द उचित मुआवजा देने और आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed