{"_id":"690e454f107d73005506e7da","slug":"fire-breaks-out-in-cardboard-factory-causing-panic-jind-news-c-198-1-rew1001-228602-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गत्ता फैक्टरी में आग लगने से मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गत्ता फैक्टरी में आग लगने से मची अफरा तफरी
विज्ञापन
मौके पर आग बुझाते कर्मचारी। संवाद
बावल(रेवाड़ी)। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-9 स्थित एक गत्ते की फैक्टरी में सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है जिसने देखते ही देखते पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। लेकिन कंपनी में रखा स्क्रैप और कुछ मशीनें जलकर राख हो गईं।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को लगाया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया और आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना के समय कंपनी में कुछ कर्मचारी मौजूद थे जिन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने की वजह से काफी नुकसान हुआ है।