फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fir lorged ten named and 30 anone accuced throw inc for prim minister photo

प्रधानमंत्री के बैनर पर कालिख पोतने के आरोप में दस नामजद व 30-40 अज्ञात के खिलाफ मामाल दर्ज

Sat, 21 Aug 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
fir lorged ten named and 30 anone accuced  throw inc for prim minister photo
बुधवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत छपे बैनर और फ ोटो को कालिख पोतने के बाद उनको फ ाड़कर कर आग लगाने पर पुलिस ने अलेवा निवासी दस लोगों को नामजद करते हुए 25-30 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना में बतौर एसपी सुरक्षा एजेंट कार्यरत सिपाई दिलबाग सिंह ने पुलिस को दि शिकायत में बताया कि बुधवार समय करीब सुबह दस-ग्यारह के बीच अलेवा निवासी प्रताप सिंह नंबरदार के नेतृत्व में 30-40 लोग सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए अलेवा निवासी डिपो होल्डर जय सिंह के डिपो पर पहुंचे। उस दौरान वह उसके नजदीक ही खड़ा हुआ था। सभी ने लोगों ने पहले तो सरकार विरोधी नारेबाजी की और उसके बाद डिपो में लगे सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीम के बैनर पर लगी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री की फोटो पर कालिख पोती उसके बाद उनको फाड़कर आग लगा दी।
विज्ञापन

डिपो पर पहुंचे हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियो को भी उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर आगे से इस प्रकार के बैनर यहां आपने लगाए गए तो अच्छा नहीं होगा। थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने कहा कि उसके पास एसए अलेवा द्वारा शिकायत मिली है। शिकायत अनुसार अलेवा निवासी प्रताप सिंह नंबरदार, सुल्तान सिंह, सुबे सिंह, सतीश, तरसेम, सुखबीर सिंह उर्फ सुखा, बलराज, जयपाल, मनोज कुमार, सुनील तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed