{"_id":"65720e2eb78ddb2bf707f318","slug":"fine-will-be-imposed-if-pile-of-garbage-is-found-anywhere-in-the-city-jind-news-c-199-1-sroh1009-9889-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर में कहीं कचरे का ढेर मिला तो लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर में कहीं कचरे का ढेर मिला तो लगेगा जुर्माना
Thu, 07 Dec 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
07जेएनडी54: सफाई अभियान को सुचारू चलाने के लिए विचार विमर्श करते नगरपरिषद के अधिकारी व चेयरमैन
जींद। शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद अब पूरी तरह से गंभीर हो चुकी है। जिसके चलते शहर को पांच जोन में बांटकर सफाई अभियान चलाया गया है। इसके लिए अलग से 20 सफाई कर्मचारियों व दो जेसीबी लगाई गई हैं। यह कर्मचारी जेसीबी के साथ शहर के सफीदों रोड, गोहाना रोड, रानी तालाब, पटियाला चौक, एसपी कोठी से परशुराम चौक समेत अन्य मुख्य सड़क मार्गों पर अभियान शुरू कर सफाई की है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन 60 टन कचरे का उठान हो रहा है।
शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर परिषद ने अब निर्णय लिया है कि शहर की किसी भी कालोनी की गलियों में कचरे के ढेर लगे मिले तो वहां पर आसपास के मकान मालिक पर जुर्माना लगाकर पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करवाई जा सकेगी। उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया कि हर घर में कुड़ा उठाने के लिए नगर परिषद की गाड़ी जा रही है। इसमें भी सूखे व गीले कचरे को अलग से ढालें ताकि शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में हर किसी का सहयोग हो सके। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए गंभीर नहीं होने वालों पर भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने बैठक कर निर्णय लिया है। इस अभियान में सफाई कर्मियों का हौंसला बढ़ाने के लिए वीरवार को नगर परिषद चेयरमैन अनुराधा सैनी ने भी कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई की।
खाली प्लाटों की चाहरदीवारी निकाले मालिक
शहर में हजारों की संख्या में खाली प्लाट पड़े हुए हैं। जिनमें सबसे अधिक गंदगी के ढेर लगे मिलते हैं। अब नगर परिषद ने खाली प्लाट के मालिकों को नोटिस दिया है कि वह इन प्लाटों की चाहरदीवारी निकाले। यहां पर गंदगी पड़ी मिली तो उसकी जिम्मेदारी इनके मालिक की होगी। यहां से गंदगी अगर नगर परिषद के कर्मियों को उठानी पड़ी तो इसका खर्च प्लाट के मालिकों से लिया जाएगा।
विज्ञापन
सफाई के प्रति गंभीर हो हर शहरवासी
शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के लिए हर शहरवासी की जिम्मेदारी है। इसमें नगरपरिषद का सहयोग शहरवासियों को करना चाहिए। इसके बावजूद भी अगर कोई शहरवासी गंदगी फैलाता है तो उस पर नगर परिषद कार्रवाई करने को मजबूर होगी। इसलिए शहरवासी गीले व सूखे कचरे को अलग रखें। गलियों में गंदगी के ढेर न लगाएं। नगर परिषद ने शहर की सफाई के लिए अभियान चलाया है। इसमें हर शहरवासी सहयोग करे।
-- सुरेंद्र बैनीवाल डीएमसी जींद।
आगामी सप्ताह से शुरू होगी जुर्माने की प्रक्रिया
अगर शहर की गलियों में अगर किसी के मकान के बाहर गंदगी के ढेर मिले तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसलिए शहरवासी अपने घरों के बाहर गंदगी न डालें और कचरे को अलग अलग रखें। जो कि नगर परिषद की गाड़ी में भी सूखा व गीला अलग से डाला जा सके। शहर में सफाई के लिए अभियान चलाया है। जिसका लक्ष्य है कि एक सप्ताह में शहर को गंदगी मुक्त बनाया जा सके।
-- अनिल नागर सीएसआई नगर परिषद जींद।