{"_id":"661432aced0fff081407f318","slug":"fight-over-construction-of-ramp-outside-the-house-aerial-fire-jind-news-c-199-1-sroh1006-115447-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: घर के बाहर रैंप बनाने को लेकर झगड़ा, हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: घर के बाहर रैंप बनाने को लेकर झगड़ा, हवाई फायर
Mon, 08 Apr 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
जींद/नरवाना। धमतान साहिब गांव के खेत में मकान के बाहर रैंप बनाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने चाचा-भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसके बाद हवाई फायर किए। गढ़ी थाना पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ हमला करने, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
धमतान साहिब गांव निवासी बलवीर ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोहल्ले के जसवीर का मकान उनके खेत के रास्ते में पड़ता है। जसवीर अपने मकान के सामने रैंप बना रहा था। इस पर उसने जसवीर से कहा कि गली में रैंप नहीं बनाएं। ऐसे में उनको आने-जाने में दिक्कत होगी, लेकिन जसवीर उनके साथ बहस करने लगा। इसके बाद वह दोनों वहां से चले गए। 7 अप्रैल की शाम को उनका भतीजा सुरेश खेत में गया तो उससे जसवीर ने कहा कि उन्होंने तो गली में रैंप बना दिया है। तुमने से जो बनता है वह कर लो। इसके बाद उनका भतीजा घर आया और उसने मामले की जानकारी दी। फिर वह और उनका भतीजा सुरेश खेत की ओर चल पड़े। जब वह जसवीर के घर के पास पहुंचे तो वहां पर जसवीर, मोरपत्ती नरवाना निवासी राजवीर उर्फ राजू, अलेवा निवासी राजू, नवीन, मोहन उर्फ मोनू, सातरोड निवासी अंकित, ढाकल निवासी गुरमीत, मोरपत्ती नरवाना निवासी विक्रम उर्फ काशी उर्फ बॉक्सर, नवीन, अलेवा निवासी नवीन, अक्षय, मोहित, अमित, दिनेश, मंजीत मिले, जो लाठी-डंडे तथा असलहा लिए हुए थे। उन्होंने उन दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद हवाई फायर किए। उन्होंने शोर मचाया तो वह धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में 15 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ हमला करने, धमकी देने और हवाई फायर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।