फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female students have developed an air purifier model to combat rising air pollution.

Jind News: छात्राओं ने बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बनाया एयर प्यूरीफायर मॉडल

Fri, 17 Apr 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Female students have developed an air purifier model to combat rising air pollution.
17जेएनडी14: सीआरएसयू में एयर प्यूरीफायर का मॉडल बनाने वाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए कुलपति
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग ने शोध और नवाचार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विभाग की नैनो पदार्थ संश्लेषण एवं प्रसंस्करण प्रयोगशाला की टीम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन

एमएससी फिजिक्स की पांच छात्राओं मधु, मुस्कान, मानसी रोहिल्ला, काजल सिहाग और निष्ठा गर्ग ने नीति क्वेस्ट में हिस्सा लिया। छात्राओं ने बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एयर प्यूरीफायर मॉडल पेश किया।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य आम नागरिकों को कम लागत में शुद्ध हवा उपलब्ध कराना है। उनकी इस रचनात्मक सोच के लिए नीति क्वेस्ट की ओर से सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के डॉ. ज्योति सैनी, डॉ. राहुल पाटवा और शोधार्थी देवेंद्र कुमार का शोध पत्र विश्व प्रसिद्ध जर्नल ऑफ अलॉयज एंड कंपाउंड्स में प्रकाशित हुआ है। 6.3 इम्पैक्ट फैक्टर वाले इस स्कोपस इंडेक्स्ड जर्नल में फेराइट्स के चुंबकीय और प्रकाशीय गुणों पर किए गए गहन अध्ययन को स्थान मिला है। यह शोध उन्नत सामग्री विज्ञान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि विज्ञान ही मानवता की प्रगति का आधार है।
उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर विभाग के अन्य सदस्य और शोधार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed