फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female students displayed their sporting talent in the running competition.

Jind News: दौड़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई खेल प्रतिभा

Sun, 07 Jun 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Female students displayed their sporting talent in the running competition.
07जेएनडी11: समर कैंप के समापन पर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेती ​खिलाड़ी। संवाद
जींद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा में आयोजित समर कैंप शिविर का समापन छात्राओं की दौड़ प्रतियोगिता के साथ हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंग्रेजी प्रवक्ता सीमा मलिक ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता को विभिन्न सेटों में विभाजित किया गया था। प्रथम सेट में अंतिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय सेट में शिवानी ने पहला स्थान हासिल किया जबकि तृतीय सेट में काजल विजेता रही।
विज्ञापन

चतुर्थ सेट में खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में नेहा और आशी संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं जबकि हिमांशी और गुंजन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जन्नत, पलक, सुरभि, अनुष्का, चमन, राघंशी और रितिका समेत अनेक छात्राओं ने भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया।
प्राचार्य जितेंद्र खरब ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेलों से जहां शारीरिक क्षमता का विकास होता है, वहीं आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना भी मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed