फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female cyclists will showcase their prowess in the Khelo India competition.

Jind News: खेलो इंडिया प्रतियोगिता में महिला साइकिलिस्ट दिखाएंगी दमखम

Wed, 03 Jun 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Female cyclists will showcase their prowess in the Khelo India competition.
02जेएनडी01: संजय कुमार जानकारी देते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ के सहयोग से सात जून को जिले में अस्मिता साइकिलिंग सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में केवल महिला खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला साइकिलिंग संघ के महासचिव संजय कुमार ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साइक्लिंग को बढ़ावा देना है। सिटी लीग के महिला वर्ग में 19 वर्ष और उससे अधिक आयु की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में 17 से 18 वर्ष आयु की बालिकाएं जबकि सब-जूनियर और यूथ वर्ग में 13 से 16 वर्ष आयु की खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। सभी आयु वर्गों में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। संजय कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की 100 महिला खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। जींद में इससे पहले भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा चुका है जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिला है।


उन्होंने जिले की महिला खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। प्रतियोगिता के साथ ही वर्ल्ड बाइक साइक्लिंग डे का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भाग ले सकेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइक्लिंग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed