{"_id":"69ad7dd5242e2661070e12f3","slug":"felicitation-ceremony-organized-on-international-womens-day-at-government-iti-jind-news-c-199-1-jnd1010-149574-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राजकीय आईटीआई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राजकीय आईटीआई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
Mon, 09 Mar 2026 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
08जेएनडी01: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विजेताओं को सम्मानित करते हुए आईटीआई सदस्य। संवाद
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित करना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य नरेश कुमार पांचाल ने की जबकि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सरिता और पिंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि सरिता ने कहा कि वर्तमान युग में महिलाएं केवल चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं। शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा और राजनीति जैसे हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
समारोह के दौरान संस्थान की छात्राओं ने गीत, नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर केवल सिंह, सुरेन्द्र खटकड़, सुमन रेढू, ज्योति, विरेंद्र लोहान, अक्षय ढांडा, जितेंद्र पुनिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विजेताओं को मिला सम्मान
भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल (सुषमा, ज्योति और प्रीति मैडम) के मूल्यांकन के आधार पर परिणाम घोषित किए गए। प्रथम स्थान: गीता रानी (इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक) - 1100 पुरस्कार, द्वितीय स्थान: मंजू (ड्रेस मेकिंग) 750 पुरस्कार और तृतीय स्थान: अंजली (स्टेनो हिंदी) 500 पुरस्कार दिया गया।