फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Feeding the needy is the greatest service: Mahima Jain

जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ी सेवा : महिमा जैन

Sat, 31 Oct 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Feeding the needy is the greatest service: Mahima Jain
30जेएनडी28: शुद्ध रसोई में जरूरतमंदों को भोजन परोसतीं सिविल जज महिमा जैन शांडिल्य। स्रोत : फाउं - फोटो : Samvad
उचाना। जरूरतमंदों को सम्मान के साथ भरपेट भोजन उपलब्ध करवाना समाजसेवा का सराहनीय उदाहरण है। ऐसे प्रयास समाज के दूसरे लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। यह बात सिविल जज जूनियर डिविजन मथुरा महिमा जैन शांडिल्य ने उपमंडल कार्यालय के सामने रामरती मेमोरियल जनहित फाउंडेशन की ओर से संचालित शुद्ध रसोई में कही।
विज्ञापन

महिमा जैन शांडिल्य ने कहा कि भोजन हर व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। किसी जरूरतमंद को दो वक्त का खाना उपलब्ध करवाना मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ा कार्य है। ओमप्रकाश शर्मा भौंगरा के नेतृत्व में शुद्ध रसोई द्वारा किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस सेवा कार्य में सहभागी बनकर उन्हें खुशी हुई।
विज्ञापन

शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए सिविल जज ने कहा कि शिक्षित युवा ही समाज और देश की तरक्की में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। नौकरी मिले या न मिले, शिक्षा जीवन के हर पड़ाव पर काम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को जरूरी बताते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वे बेटियों के सपनों को समझें और उन्हें पूरा करने में सहयोग दें। परिवार का प्रोत्साहन मिलने पर बेटियां भी अपनी मेहनत और योग्यता से ऊंचे मुकाम हासिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed