फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fed up with sexual harassment, woman commits suicide by swallowing poison

Jind News: यौन उत्पीड़न से तंग महिला ने जहर निगलकर जान दी

Wed, 05 Feb 2025 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fed up with sexual harassment, woman commits suicide by swallowing poison
04जेएनडी34-नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने यौन उत्पीड़न से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक दो साल से शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय शादीशुदा महिला ने सोमवार को घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया था।
विज्ञापन

हालांकि परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पड़ोसी युवक शादी का झांसा देकर दो साल से उससे शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उसे लगातार धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मंगलवार को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed