फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fed up with dowry harassment, woman commits suicide by jumping from terrace

Jind News: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने छत्त से छलांग लगाकर की आत्महत्या

Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fed up with dowry harassment, woman commits suicide by jumping from terrace
जींद। रामकली गांव में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने मकान की छत से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका का अपने पति के साथ खर्च को लेकर अदालत में मामला चल रहा था। जुलाना थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ देहज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नागरिक अस्पताल में मायका और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी रोहताश ढुल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


रामकली निवासी दीपक की पत्नी मोनिका ने बुधवार को संदिग्ध हालात के चलते मकान की छत से छलांग लगा दी। उसे परिजन नागरिक अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मायका पक्ष तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। मृतका के भाई रोहतक जिले के गांव भैणी चंदरपाल निवासी जोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मोनिका की शादी दिसंबर 2016 मे गांव रामकली निवासी दीपक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन मोनिका को दहेज के लिए तंग कर रहे थे। जिसका मामला अदालत में चल रहा है। लगभग एक माह पहले दीपक मोनिका को अपने साथ ले आया था। तीन दिन पहले मोनिका ने जान का खतरा बताया था। जोनी ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


वर्जन

जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने जोनी की शिकायत पर पति दीपक, जेठ संदीप, जेठानी शिमला, ससुर राजबीर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम करा मायका पक्ष को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन

01जेएनडी24-मृतका के परिजनों से बातचीत करते डीएसपी रोहताश। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed