फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fault at 200 places due to heavy rain, electricity is running for hours

तेज हवा व बारिश के कारण 200 जगह हुए बिजली के फाल्ट

Tue, 24 May 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Fault at 200 places due to heavy rain, electricity is running for hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में रविवार रात को हुई बारिश के बाद लोगाें को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम पारा गिरकर 36 डिग्री सेल्यिस आ गया। शहर में 200 जगह विद्युत लाइन में फाल्ट हुए । कई जगह पेड़ गिरने से तार टूटे और काफी नुकसान हुआ। बिजली आपूर्ति गुल हो गई। 50 किलोमीटर की गति से हवा चली।
बिजली निगम की तरफ से देर शाम तक नुकसान का आंकलन किया जा रहा था। दो 33 केवी ीडर सहित कई 11 केवी फीडर सोमवार शाम तक बंद थे। वहीं कई जगह पेड़ भी गिर गए। बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर आ गया। जिससे गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आज भी तेज हवा चलने बूंदाबांदी की संभावना है। जिले में सबसे ज्यादा जुलाना में 22 एमएम और जींद में 14 एमएम बारिश हुई है। वहीं नरवाना में सात एमएम, सफ जीद में आठ एमएम, उचाना में तीन एमएम, पिल्लूखेड़ा में सात एमएम, अलेवा में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर व गांव में आए फाल्ट आए
बारिश और तेज आंधी की वजह से शहर में सफीदों गेट 11केवी, पिंडारा 33 केवी लाइन में फ ाल्ट आया। झांझ गेट, रामराय गेट, कृष्णा कालोनी, संत नगर, सेक्टर आठ, औद्योगिक क्षेत्र, गांगोली पावर हाउस 33 केवी, सिंधवी खेड़ा, निडानी, ईक्कस समेत कई गांवों में बिजली सप्लाई बाधित हुई। बिजली कर्मी दिनभर फाल्ट ठीक करने में लगे। बिजली गुल होने की वजह से इन्वर्टर-बैटरी भी जवाब दे गए। दिनभर बिजली फ ाल्ट से संबंधित शिकायत केंद्र में 200 से ज्यादा शिकायतें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की पनीरी के लिए होगा लाभ
धान की पौध की बिजाई करने के लिए अब उपयुक्त समय है। ज्यादा गर्मी नहीं होने के कारण पौध जल्दी उगेगी और खराब भी नहीं होगी, जबकि पिछले तीन से चार दिन पहले जिन किसानों ने कपास की बिजाई की थी। उनके लिए भी कुछ हद तक राहत है। आगामी तो दिन तक बारिश होने व बादल छाए रहने से नमी की मात्रा बीज के उगने के अनुकू ल रहेगी।
बाक्स
25 तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि 25 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आकाश में बादलों के साथ तेज हवा के साथ धूल उड़ने और बारिश की भी संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि मौसम को देखते हुए बिजाई तथा सिंचाई को रोक दें।

वर्जन
बिजली निगम अधीक्षक अभियंता केडी बंसल ने बताया कि तूफान की वजह से जींद डिवीजन, अलेवा, पिल्लूखेड़ा में बिजली के पोल टूटे हैं। ट्रांसफार्मर भी नीचे गिर गए। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। तूफान और बारिश के कारण बिजली फाल्ट आए, जिन्हें कर्मचारी ठीक करने में लगे हुए हैं।
अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
फोटो कैप्शन
23जेएनडी43: तेज हवा के कारण निडाना गांव में टूटा पेड़।
23जेएनडी42: मोरखी गांव में तेज हवा के कारण टूटा ट्रांसफार्मर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed