फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   father pegs in the head of son, who is quarreling drunk, dies

नशे में झगड़ रहे बेटे के सिर में पिता ने मारा खूंटा, मौत

Fri, 13 Dec 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
father pegs in the head of son, who is quarreling drunk,  dies
नंदगढ़ गांव में शुक्रवार रात को एक बाप ने अपने ही बेटे के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया, जिसने बाद में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजबीर की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीजीआई रोहतक से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को नंदगढ़ गांव निवासी राकेश (26) शराब के नशे में घर आया और अपने पिता सतबीर को गालियां देने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। राकेश ने अपने पिता पर हमला कर दिया। बचाव में पिता ने खूंटा (डंडा) उठाकर बेटे के सिर पर मार दिया। इस हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसको लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना जुलाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजबीर की शिकायत पर पिता सतबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

नशे में बेच दिया खेती करने के लिए खरीदा गया सामान
राकेश खेतीबाड़ी का काम करता था मगर वह खेती छोड़कर नशे में धुत्त रहता था। वह नशे की गिरफ्त में इस कदर आ चुका था कि अपने माता-पिता के साथ गाली-गलोच और मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि राकेश के पिता सतबीर ने कई बार उसे नशे की लत छुड़वाने के लिए खेतीबाड़ी के कार्य में लगाया था। इसके लिए सतबीर ने कई लाख रुपये लगाकर उसे कृषि करने के लिए सामान भी दिलाया, लेकिन राकेश ने कृषि का सामान नशे के चक्कर में बेच दिया। उसके बावजूद भी पिता ने बेटे को सही रास्ते पर लाने के लिए फिर से जमीन को समतल करने की मशीन कल्टीवेटर खरीद कर दी, ताकि वह इस मशीन से काम करके रुपये कमा सके। राकेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और नशे की राह से हटने का नाम नहीं ले रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में मां को घर से निकाला, पिता से की गाली-गलौज
रात में राकेश नशे में धुत होकर जब घर पहुंच तो उसने अपनी मां को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह पिता से गाली-गलौज करते हुए मार-पिटाई शुरू कर दी। बात मरने-मारने तक पहुंच गई। इस पर सतबीर ने खूंटा उठाकर सतबीर के सिर में दे मारा। इससे वह सुन्न होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे बाद में पीजीआई रोहतक ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई।

राकेश नशा करता था। शुक्रवार रात को नशे में घर आया और अपने पिता को गालियां देने लगा, तभी पिता ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजबीर की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुरेंद्र सिंह थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed