फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Father of Bhim Awardee Deepak Lather honored

भीम अवॉर्डी दीपक लाठर के पिता सम्मानित

Sat, 25 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Father of Bhim Awardee Deepak Lather honored
वेटलिफ्टर दीपक लाठर के पिता को सम्मानित करते हुए डीसी। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना: भीम अवॉर्डी वेट लिफ्टर दीपक लाठर के पिता बिजेंद्र लाठर को डीसी डॉ. मनोज कुमार ने कार्यालय में सम्मानित किया है। इस दौरान उनके साथ जिला खेल अधिकारी संतोष धीमान भी मौजूद रहीं। बिजेंद्र लाठर ने कहा कि उनके बेटे दीपक लाठर ने खेल के माध्यम से प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का काम किया है। दीपक ने उनके परिवार का मान बढ़ाया है। उनके परिवार का सपना था कि उनका बेटा दीपक खेल के माध्यम से प्रदेश और देश का नाम रोशन करे। दीपक ने उनके सपने के लिए जी तोड़ मेहनत की जिसकी बदौलत दीपक आज इस मुकाम तक पहुंचा है।
विज्ञापन

बिजेंद्र लाठर ने बताया कि दीपक ने 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। दीपक लाठर ने अब तक 12 अंतरराष्ट्रीय मेडल जीते हैं। 2016 में पंजाब में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था जो कि रिकार्ड के साथ मुकाम पाया था। 2017 में तमिलनाडु में आयोजित सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर जीता और 2018 में कर्नाटक में आयोजित सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। दीपक ने अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर पुणे में 2016 में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल रिकार्ड के साथ, 2016 में सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप ओलंपिक क्वालीफाई में हिस्सा लिया। 2017 में सीनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था, 2017 में कोरिया में आयोजित एशिया कप चैंपियनशिप में कांस्य पदक और 2018 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। दीपक सेना में जेसीओ के पद पर कार्यरत हैं। दीपक लाठर को राष्ट्रपति के हाथों 2015 में बेस्ट युवा नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। दीपक लाठर प्रदेश के पहले वेटलिफ्टर हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में हरियाणा से हिस्सा लिया और मेडल जीता है। दीपक अभी इंडिया कैंप में एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए कठोर परिश्रम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीतते हैं तो उनका चयन ओलंपिक के लिए हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed