{"_id":"6a5386e108c7e615210a55aa","slug":"father-attempted-to-sexually-assault-minor-daughter-jind-news-c-199-1-sroh1006-156614-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पिता ने नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पिता ने नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का किया प्रयास
Sun, 12 Jul 2026 05:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सदर थाना सफीदों क्षेत्र में पिता ने नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एक गांव की एक नाबालिग लड़की ने दर्ज एफआईआर में बताया कि दो जुलाई को वह रात में कमरे में सोई थी। देर रात पिता आया और उसके पेट पर बैठ गया। फिर अश्लील हरकत करते हुए यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। शोर मचाया तो मां जाग गई। मां ने पिता की हरकत का विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसे और मां को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
आरोपी ने उसे 20 हजार रुपये में बेचने की भी धमकी दी। वह दोनों फिर घर से मामा के घर पहुंच गईं। उसने मामा को पिता की करतूत के बारे में बताया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत हिसार के नजदीकी थाना में दी है। हिसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसके बाद जीरो एफआईआर सदर थाना सफीदों पुलिस को भेज दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।