फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   father and son attacked with iron rod and pipe

Jind News: पिता-पुत्र लोहे की रॉड और पाइप से किया हमला

Thu, 24 Aug 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 24 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
father and son attacked with iron rod and pipe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रिटोली में छह लोगों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर रॉड और पाइप से हमलाकर पिता-पुत्र को घायल कर दिया।

रिटोली गांव निवासी शुभम ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त शाम को प्रदीप, अभिषेक गांव के ही गुलशन के साथ गालीगलौज कर रहे थे। उसके पिता विष्णु दत्त ने कहा कि उनके घर के बाहर गालीगलौज मत करो। प्रदीप और अभिषेक उसके पिता को ही गालीगलौज करने लगे। उसके बाद उसका पिता घर के अंदर आ गए। थोड़ी ही देर बाद प्रदीप अपने भाई अभिषेक, श्याम, बलराम, पिता राजेंद्र और मां बीरमती को लेकर उनके घर में घुस गए। उन्होंने आते ही उन पर रॉड, पाइप से हमला कर दिया। वह बचाव के लिए भागकर एक दुकान में घुस गया। हमलावरों ने वहां पर आकर भी उसको पीटा। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने प्रदीप, अभिषेक, श्याम, बलराम, राजेंद्र और महिला बीरमती के खिलाफ हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed