फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farming is becoming a loss deal for farmers: Kasuhan

खेती बन रही किसानों के लिए घाटे का सौदा : कसूहन

Mon, 06 Dec 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farming is becoming a loss deal for farmers: Kasuhan
डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनको पुष्प अर्पित करते किसान। संवाद - फोटो : Jind
उचाना। उपमंडल कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा उचाना की अगुवाई में धरना जारी है। इसकी अध्यक्षता खेड़ा खाप प्रधान सतबीर शर्मा कसूहन ने की।
विज्ञापन

कसूहन ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने की बात कही थी। 2022 में आज 23 दिन बचे हैं, इस दौरान किसानों की आमदनी बढ़ने की बजाए कम हुई है। बिजाई के समय किसानों को डीएपी, सिंचाई के समय यूरिया को लेकर लाइन में लगना पड़ता है। फसल बेचते समय किसानों को एमएसपी नहीं मिला। अब 2022 तक सरकार के जो दावे किसानों की आमदनी दोगुना करने के थे, वह भी झूठे साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी होने के दावे तो हर पार्टी सत्ता में आने से पहले करती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद वादों को भूल जाती हैं। खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनती जा रही है। किसान देश का पेट भरता है, लेकिन खुद का पेट नहीं भर पाता है। धरने पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनको पुष्प अर्पित किए। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि धरने पर हर महापुरुष की पुण्यतिथि व जयंती मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed